बलिया /अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़/ गिरफ्तारी, मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट/तलाश वाँछित हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण, शक्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान व थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि 03 अप्रैल 2026 को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 कृपा शंकर सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन जांच प्रा0पत्र/लम्बित व तलाश वारण्टी देखभाल क्षेत्र हेतु मामूर थे कि मा0 न्यायालय प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय बलिया द्वारा अन्तर्गत वारण्ट सम्बन्धित प्रकिर्णवाद से सम्बन्धित वारण्टी अवधेश राजभर पुत्र राम करन निवासी ग्राम करनई थाना सुखपुरा जनपद बलिया की गिरफ्तारी हेतु वारण्टी के घर ग्राम करनई में दबिश दी गयी तो वारण्टी घर पर मौजूद मिला कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया
तथा तलाश वारण्टी के क्रम में थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव मय हमराह देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन जांच प्रा0पत्र/लम्बित व तलाश वारण्टी देखभाल क्षेत्र हेतु मामूर थे कि मा0 न्यायालय जे0एम0 द्वितीय जिला बलिया उ0प्र0 द्वारा निर्गत वारण्ट सम्बन्धित वारण्टीगण 1.महेन्द्र राम पुत्र रामसुरत राम निवासी ग्राम गुरवाँ थाना सुखपुरा जनपद बलिया 2. हरेन्द्र प्रसाद पुत्र रामसुरत राम निवासी ग्राम गुरवाँ थाना सुखपुरा जनपद बलिया 3.राजेन्द्र प्रसाद पुत्र रामसुरत राम निवासी ग्राम गुरवाँ थाना सुखपुरा जनपद बलिया की गिरफ्तारी हेतु वारण्टी के घर ग्राम गुरवाँ में दबिश दी गयी तो वारण्टी घर पर मौजूद मिले । जिन्हें नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया
तथा उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव मय हमराह मा0 न्यायालय विशेष न्यायालय SC/ST कोर्ट बलिया उ0प्र0 द्वारा निर्गत वारण्ट सम्बन्धित 1.वीर बहादुर राजभर पुत्र गंगा दयाल निवासी ग्राम भरतपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया की गिरफ्तारी हेतु वारण्टी के घर ग्राम भरतपुरा से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । थाना स्थानीय से 05 नफर गिरफ्तार वारण्टीगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय बलिया रवाना किया गया।