बलिया /अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस को मिली सफलता।उल्लेखनीय है कि 03 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 रंजीत विश्वकर्मा मय हमराह पुलिस टीम के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश अभियुक्त सम्बन्धित पंजीकृत धारा बीएनएस व पाक्सो एक्ट में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित में अभियुक्त अमित कुमार उर्फ सोनू ठठेरा पुत्र पारसनाथ निवासी यारपुर बेदुआ थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र 24 वर्ष को शनिचरी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।