बलिया /अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया कृपाशंकर व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण मे व थानाध्यक्ष चितबड़ागांव बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चितबड़ागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को थाना चितबड़ागांव पर पंजीकृत मु0 BNS थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया सें सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त अश्वनी पाण्डेय उर्फ रविशंकर पाण्डेय पुत्र गगन पाण्डेय निवासी वार्ड नम्बर 11 जवाहरनगर कस्बा व थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना के आधार पर उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह मय हमराही फोर्स द्वारा आयुष अस्पताल बरैया पोखरा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता/अपहृता को भी आज ही अभियुक्त के कब्जे से सकुशल बरामद कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।