चोरी से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के पीली धातु की 02 थाली,01अदद परात व 01 लोटा बरामद।

Spread the love

 

बलिया /जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया महोदय मो0 फहीम कुरेशी के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि 03 मार्च 2026 को थाना रेवती पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र में बताया गया कि वादी के मकान के कमरे मे रखे फूल के बर्तन व गहनें चोरी हो गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।
इसी क्रम में 04 अप्रैल 2026 को थाना रेवती पुलिस टीम के उ0नि0 अवनीश त्रिपाठी मय हमराह देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मु0 बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त 1.भोला प्रसाद पुत्र अनंत प्रसाद निवासी बिन्द टोली तिवारी की मिल्की रानीगंज थाना बैरिया जनपद उम्र करीब 28 वर्ष 2.शैलेश कुमार पुत्र देवमुनि प्रसाद बिन्द टोली तिवारी की मिल्की रानीगंज थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष को कोलनाला तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से चोरी हुआ पीली धातु की 02 थाली 01 परात व 01 लोटा बरामद किया गया । अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कराते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *