अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद किया गया।

Spread the love

 

बलिया /अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष चितबड़ागाँव बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
उल्लेखनीय है कि उ0नि0
ओमनारायण पाठक मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति, पेण्डिंग विवेचना मु0 BNS से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखविर की सूचना पर मु0 BNS थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया सें सम्बन्धित अभियुक्त सुकेस सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी रजवैली थाना डगरूआ जनपद पूर्णिया बिहार उम्र लगभग 20 वर्ष को रेलवे क्रासिंग चितबड़ागांव के पास से गिरफ्तार किया गया । तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता/अपहृता को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । पीड़िता/अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में बीएनएस व पाक्सो एक्ट बढोत्तरी की गयी । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *