थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा गुम हुए 06 अदद मोबाइल फोन को किया गया बरामद,मोबाइल स्वामियो को किया गया सुपुर्द।

Spread the love

 

मोबाइल स्वामियों ने बैरिया पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद।

बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया कृपा शंकर के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी व प्र0नि0 बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आवेदकगण का मोबाइल कहीं जाते समय गुम हो जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना बैरिया पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस सेल बलिया व थाना साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से खोज किया जा रहा था । जिसके क्रम में 07 अप्रैल 2026 को थाना बैरिया पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा कुल 06 अदद मोबाइल फोन को थाना क्षेत्र से बरामद कर मोबाइल स्वामियों को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया।
मोबाइल स्वामियों ने बैरिया पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *