पांच न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद में हुआ स्थानांतरण।

Spread the love

 

ए०डी०जे०फोर ज्ञान प्रकाश तिवारी बने हाई कोर्ट के जनरल रजिस्टार।

   त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-

    विधि संवाददाता बलिया

बलिया /माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रार जनरल ज्यूडिशल सर्विस द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में जिनका कार्यकाल 3 वर्ष हो चुका है भारी संख्या में सिविल जज जूनियर, डिवीजन सीनियर डिवीजन एवं ए डी जे रैंक के न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है जिसमें जनपद बलिया के सिविल जज जूनियर डिवीजन ग्राम न्यायाधिकारी रसड़ा पुष्पेंद्र कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, ग्राम न्यायाधिकारी अवनीश कुमार थर्ड जो सिकंदरपुर तहसील में कार्यरत हैं उन्हें मुरादाबाद जनपद में भेजा गया है ,साथ ही ए डी जे रैंक के न्यायिक अधिकारियों में ज्ञान प्रकाश तिवारी को हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर तबादला हुआ है, ए डी जे संजय कुमार गौड़ को हमीरपुर जनपद में एवं अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सरला दत्ता को रामपुर जनपद में तबादला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *