थाना सहतवार जनपद बलिया पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि वादी मुकदमा द्वारा 05 मार्च 2026 को तहरीर दिया गया कि मेरे ही गाव के लाल साहब व अन्य लोगों द्वारा शराब पिने व पिलाने कि बात को लेकर मुझे मारने लगे बीच-बचाव करने मेरे भाई व बेटे को भी लोग मारे-पीटे, जिससे मेरे भाई को गम्भीर चोटे आयी है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।
इसी क्रम में 08 अप्रैल 2026 को थाना सहतवार पुलिस टीम के उ0नि0 समरेन्द्र कुमार मिश्रा मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मूखबिर की सूचना पर मु0 बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर वाछिंत अभियुक्त लालसाहब राम पुत्र कमलदेव राम उम्र 38 वर्ष निवासी महराजपुर थाना सहतवार जनपद बलिया को उसके घर से दबिस देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *