बलिया /बलिया में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस की टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 07 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा उपस्थित थाना आकर एक एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि खेत में भूसा बनाने की बात को लेकर लाठी डंडा व राड से जान से मारने की नियत से मारा पीटा गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 49/2026 धारा 115(2),109 बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी ।
जिस सम्बन्ध में थाना भीमपुरा पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक 08 अप्रैल 2026 को साक्ष्य संकलन व मुखविर की सूचना के आधार पर अभियुक्त 1. शत्रुधन यादव उर्फ डबलू पुत्र रजिन्दर यादव निवासी पतोई(मगही) थाना भीमपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 32 को डफलपुरा पतोई मार्ग पर खेल के मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/ निशानदेही पर एक अदद घटना में प्रयुक्त 01 अदद लाठी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।