दुबहर,बलिया /महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद मंगल पांडेय के 169वें बलिदान दिवस के अवसर पर बुधवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने उनके पैतृक गांव नगवा स्थित स्मारक परिसर में पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि मंगल पांडेय का बलिदान समस्त राष्ट्र के लिए प्रेरणापुंज है जो राष्ट्र भक्ति के लिए देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार करता है। रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने जन सेवा के कार्यों में सदैव योगदान करने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से केके पाठक, डॉ.पंकज ओझा, रणजीत सिंह, आशुतोष राय, बब्बन विद्यार्थी, रवि तिवारी, नितेश पाठक, बच्चन जी प्रसाद, हरिशंकर पाठक, रामजी गिरी आदि लोग मौजूद रहे।