“मिशन शक्ति फेज- 05” द्वितीय चरण के दृष्टिगत जनपद बलिया पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया जागरूक।

Spread the love

 

बलिया /प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” द्वितीय चरण के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में बलिया पुलिस

के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई।

महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 01. वीमेन पावर लाइन (1090) 02. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 03. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 04. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 05. वन स्टाप सेन्टर (181) 06. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 07. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 08. एम्बुलेन्स सेवा (108) 09. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *