बलिया /अपराध एवंअपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण,क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान व थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि -09 अप्रैल 2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सुखपुरा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरा भाई किसी काम से करनई की तरफ जा रहा था कि करनई ग्राम सभा में स्थित बलिया सिकन्दरपुर मार्ग पर गैस एजेन्सी व भट्ठे की बीच में पहले से घात लगाये हुए मेरे ही गांव के रहने वाले-व्यक्तियों द्वारा मार पीट कर लहूलुहान कर दिया गया, जिसका इलाज चल रहा है। इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गई थी।
इसी क्रम में को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग व्यक्ति/वाहन व तलाश अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 75/2026 धारा 109(1),3(5) बीएनएस में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त विपुल यादव पुत्र शिवप्यारे यादव निवासी ब्रह्माईन थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष को अकोल्हा कुम्हैला मार्ग के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।