नाबालिग के साथ दुष्कर्म कारित करने वाले 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान व थानाध्यक्ष दुबहड़ अजय पाल के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहड़ पुलिस की मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा थाना स्थानीय प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि घर से मेरी नाबालिग पुत्री के साथ सुर्यदेव यादव पुत्र स्व. शिवनाथ यादव निवासी ग्राम शिवपुर दियर नई बस्ती व्यासी थाना दुबहड़ जनपद बलिया जो ट्यूशन पढाता है, ने दुष्कर्म कारित किया है । तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।
इसी क्रम में 10 अप्रैल 2026 को थानाध्यक्ष अजय पाल मय हमराह का. आलोक सिंह व का. आनन्द कुमार यादव के थाना स्थानीय पर मौजूद थे तथा जनसुनवाई पर मौजूद थे कि डायल 112 द्वारा सूचना मिलने पर अभियुक्त सूर्यदेव यादव पुत्र स्व0 शिवनाथ यादव निवासी शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी थाना दुबहड बलिया उम्र 62 वर्ष को थाना स्थानीय पर लाकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी । थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 33/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5m/6 पाक्सो एक्ट मे नामजद व पूछताछ के दौरान अपना जूर्म स्वीकार करने पर कारण गिरफ्तारी धारा 65(2) बीएनएस व 5m/6 पाक्सो एक्ट बताकर पुलिस हिरासत में लिया गया तथा पीड़िता को नियमानुसार महिला आरक्षी द्वारा संरक्षण में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय रवाना भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *