अज्ञात बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत।

Spread the love

 

बलिया /फेफना थाना क्षेत्र के लट्ठू चक्का में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चन्द्रशेखर सिंह के रूप में हुई है। चन्द्रशेखर सिंह रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल चन्द्रशेखर को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *