बलिया /उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया है कि नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (आयलसीडस) योजनान्तर्गत तिरपाल, मिनी ऑयल एक्स्ट्रैक्शन तथा ऑयल एक्स्ट्रैक्शन यूनिट (10 टन क्षमता) के सशोधित लक्ष्यों के अनुसार 26 दिसम्बर से 09 जनवरी, 2026 तक दर्शन पोर्टल 2.0 पर बुकिंग प्रारम्भ किये जाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये है। जनपद में नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (आयलसीड्स) योजनान्तर्गत तिरपाल की बुकिंग नि:शुल्क टोकन मनी एवं पहले आओ पहले पाओ के अनुसार तथा पंजीकृत कृषकों हेतु मिनी आयल एक्स्ट्रैक्शन (मूल्य का 50 प्रतिशत या अधिकतम रू० 2 लाख अनुदान अनुमन्य है।) की जनपदवार बुकिग टोकन मनी रू0-5000/- एवं ई-लाटरी के माध्यम से आनलाइन बुकिंग दर्शन पोरटेल 2.0 पर
agridarshan.up.gov.in पर 09 जनवरी, 2026 तक किया जाना है। उक्त यंत्रीकरण योजनान्तर्गत बुकिंग कराकर अधिक से अधिक योजना का लाभ उठायें ।