अधिवक्ता के हत्या से मर्माहत एसोसिएशन ने शासन से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की किया डिमांड।

Spread the love

 

न्यायिक कार्य नहीं किए अधिवक्ता।

        त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया

बलिया /11अप्रैल 26को मिर्जापुर जनपद के अधिवक्ता राजीव कुमार की बादमाशों द्वारा गोली मारकर सरेआम की गई हत्या से क्षुब्ध होकर दीवानी फौजदारी एवं कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वकीलों ने भाई अधिवक्ता के समर्थक में न्यायिक कार्य ठप रखा तथा अपने उद्बोधन में क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश के अधिवक्ता ,भाई की हत्या से दुखी है और प्रदेश सरकार को आवाहन करते है कि पूरे शासन काल में आजतक सबसे अधिक प्रदेश के अधिवक्ताओं की हत्याएं हुई है जो बेहद शासन के लिए शर्मनाक बात है। इसके बावजूद भी शासन द्वारा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया जा रहा है और आपराधिक छवि के लोगो को संरक्षण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *