आधुनिक भारत के निर्माता थे डा.भीमराव अंबेडकर,
भाजपाकार्यकर्ताओंने 46 जगहों परजाकर मनाईजयंती।
बलिया /परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशन में बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नगर विधानसभा के 46 जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने सभी 46 जगहों पर जाकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जनसंपर्क कार्यालय नारायणी, हल्दी, बहादुरपुर, बांसडीहरोड बाजार, रामपुर टिटिही, उदवनछपरा, हांसनगर, जनाड़ी, कदम चौराहा, जवहीं आदि जगहों पर जयंती मनाई गई। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के जरिए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार दिया। उन्होंने संविधान निर्माण के जरिए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया। बाबासाहेब एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, गहन विचारक, विधि विद्वान और समतावादी सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे।

उन्होंने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया और उनके हित में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने न केवल असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई। डॉ. आंबेडकर ने महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों को प्राथमिकता दी। उनके बहुआयामी योगदान आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनका पूरा जीवन वंचित वर्ग के लोगों को समान अधिकार दिलाने के लिए समर्पित था। कार्यक्रम में योगेश सिंह, रिंकू दुबे, हर्ष सिंह, दीनबंधु मौर्य, संतोष सिंह, अमरीश पांडेय, संजय यादव, मकनू सिंह, विनोद पासवान, अवनीश शुक्ल, कमलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।