बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम मेंअपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र एवं थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में मनियर पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि 14 अप्रैल 2026 को मेरी नाबालिक पुत्री गांव के अंकित कुमार राजभर पुत्र रामाधार राजभर निवासी पुरूषोत्तम पट्टी थाना मनियर जनपद बलिया द्वारा बहला फुसलाकर कही भगा ले गया है, जिसका कही कुछ पता नही चला । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 58/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में 19 अप्रैल 2026 को थाना मनियर पुलिस टीम के उ0नि0 वशिष्ट नारायण यादव मय हमराह देखभाल क्षेत्र,रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन पेण्डिंग विवेचना मे मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 058/2026 धारा धारा 137(2)बढ़ोत्तरी धारा 65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछितअभियुक्त अंकित कुमार राजभर पुत्र रामाधार राजभर निवासी पुरूषोत्तम पट्टी थाना मनियर जनपद बलिया को खेजुरी मोड़ से पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।