यूपी पंचायत चुनाव से पहले गरमाई राजनीति, प्रधानों ने सीएम योगी से की बड़ी मांग, सरकार के फैसले पर टिकी नजरें।

Spread the love

 

बलिया /उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की आहट के बीच बलिया के सोहांव ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण मांग रखी है, जो चर्चा में है।
प्रधानों ने सीएम योगी से की बड़ी मांग
प्रधानों ने सीएम योगी से की बड़ी मांग।
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की आहट और आगामी कार्यकाल को लेकर ग्राम प्रधानों ने सरकार के सामने अपनी मांग रखनी शुरू कर दिया है. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सोहांव विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एक अहम मांग की है जो अब चर्चा का विषय बन गई है।
प्रधानों ने सीएम योगी से की बड़ी मांग
अमरनाथ सिंह उर्फ राजू सिंह के नेतृत्व में सुहंव ब्लॉक के कई ग्राम प्रधानों ने एकजुट होकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है. कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रधानों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि पंचायत चुनाव समय पर संपन्न नहीं होते हैं तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए।
विकास कार्य और बुनियादी व्यवस्था ठप
ग्राम प्रधानों ने तर्क दिया कि वर्तमान ग्राम प्रधान का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है. प्रधानों का कहना है कि यदि कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव प्रक्रिया में देरी होती है तो पंचायत के विकास कार्य और बुनियादी व्यवस्था ठप पड़ सकती हैं. प्रधानों का मानना है कि वह गांव की समस्याओं और जरूरत को सबसे बेहतर समझते हैं इसलिए उन्हें प्रशासक नियुक्त करने से ही गांव का काम का सुचारू रूप से चलता रहेगा।
प्रधान अमरनाथ सिंह के साथ-साथ क्षेत्र के कई अन्य प्रधानों ने हस्ताक्षर और मोहर लगा कर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है. प्रधानों ने सरकार से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार करें ताकि गांव का विकास प्रभावित न हो. फिलहाल इस मांग के सामने आने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि उत्तर प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव और प्रशासक नियुक्ति को लेकर क्या निर्णय लेती है? क्या सरकार कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रधानों को ही जिम्मेदारी सौंपेगी या फिर कोई नया प्रशासनिक तंत्र सक्रिय किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *