सीवान-छपरा रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान, 122 यात्री पकड़े गए, ₹32,930 जुर्माना वसूल।

Spread the love

 

बलिया /वाराणसी, 30 अप्रैल 2026। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल द्वारा विभिन्न रेलखंडों पर लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सीवान, एकमा एवं छपरा स्टेशनों को आधार बनाकर सीवान-छपरा रेलखंड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।धार्मिक यात्रा
इस दौरान 75103 छपरा-सीवान सवारी गाड़ी तथा 75204 सीवान-छपरा डेमू सहित कई ट्रेनों में किलाबंदी कर जांच की गई। अभियान में मंडल वाणिज्य निरीक्षक/सीवान श्री प्रणव प्रभाकर एवं आईसीपी छपरा श्री सईद अख्तर सहित कुल 7 टिकट जांच कर्मियों और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

जांच के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 122 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे रेलवे राजस्व के रूप में ₹32,930 जुर्माना वसूल किया गया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
अभियान के दौरान संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें और वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। साथ ही ट्रेनों और स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की गई। इस संबंध में जानकारी जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार द्वारा दी गई।धार्मिक यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *