सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, योजनाओं की रैंकिंग ‘ए’ करने के निर्देश।

Spread the love

 

बलिया /सीएम डैशबोर्ड के संबंध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और रैंकिंग की गहन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी- ने पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना में जनपद की रैंकिंग ‘सी’ पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि जल्द से जल्द रैंकिंग को ‘ए’ श्रेणी में लाया जाए। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक से दस-दस कोटेदारों को पीएम सूर्य घर मुक्त योजना का कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर बीमा कंपनी के साथ बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ दिलाया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी रैंकिंग ‘सी’ होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र रैंकिंग ‘ए’ नहीं लाई गई तो कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों की योजनाओं की रैंकिंग सुधारते हुए ‘ए’ श्रेणी में लाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *