जिला जज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ए के झा निर्देशन में संपन्न हुई मीटिंग।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिय /दीवानी न्यायालय के प्रांगण में 9मई को जिला जज अनिल कुमार झा के निर्देशन पर लगाए जा रहे *राष्ट्रीय लोक अदालत* को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक वादकारियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दीवानी न्यायालय के ए डी आर भवन में समस्त उप जिला अधिकारियों की बैठक को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी द्वारा संचालित किया गया और अधिकाधिक मामलों को निस्तारित करने हेतु विस्तृत समीक्षा की गई तथा सचिव द्वारा यह भी समझाने का प्रयास किया गया कि अपने मामलों को यथा संभव विधिक प्रावधानों के अधीन रहते हुए सुलह समझौते एवं लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने हेतु आम जनमानस को जो मुकदमों से ताल्लुक रखते हो विनम्रता पूर्वक समझाया जाए। इस समीक्षा मीटिंग में सचिव प्राधिकरण सी पी तिवारी के अलावा एस डी एम सदर अभिनेंद्र सिंह ,एसडीएम बेल्थरा रोड शरद चौधरी,एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, एसडीएम बैरिया संजय कुमार, एसडीएम रसड़ा रवि कुमार एवं एसडीएम सिकंदरपुर पुष्कर मिश्रा उपस्थित रहे।