जिले में शिक्षक भर्ती चयनित अभ्यर्थियों को 08 मई तक दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया।

Spread the love

 

बलिया /जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 (संशोधित परिणाम 6 सितंबर 2022) के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि ई-मेल के माध्यम से प्राप्त सत्यापित अंतिम चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन से पहले आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल (जूनियर हाईस्कूल) (अध्यापकों की भर्ती एवं सेवा की शर्तें) (सातवां संशोधन) नियमावली- 2019 के तहत की जा रही है। बीएसए ने बताया कि जनपद बलिया के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी मूल प्रमाणपत्रों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र की दो-दो स्वयं प्रमाणित प्रतियां लेकर 8 मई 2026 को अपराह्न 04 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय, बलिया में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और संबंधित प्रबंध तंत्र को सूचना भेजी जाएगी। प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि नियुक्ति कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *