बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान व थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि 04 मई 2026 को थाना गड़वार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 54/2026 धारा 191(2),191(3),109(1), 117(2),115(2),351(3),324(4) BNS थाना गड़वार जनपद बलिया सें सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त इरशाद पुत्र इस्लाम अहमद निवासी भागीपुर तकिया थाना गडवार जनपद बलिया को मुखबीर की सूचना के आधार पर उ0नि0 उदय प्रताप सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा सिकरिया कलाँ नहर पुलिया के पास से सुबह नियमानुसार गिरफ्तार किया तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।