बलिया /पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व व थानाध्यक्ष थाना हल्दी बलिया राजू कुमार के कुशल मार्गदर्शन में 04 मई 2026 को थाना हल्दी पुलिस टीम द्वारा *मा0 न्यायालय सेक्शन आफिसर क्रिमिनल डिपार्टमेंट हाइकोर्ट इलाहाबाद द्वारा निर्गत रिट अपील संख्या 4494/2015 संबन्धित मु0अ0सं0 101/2006 में निर्गत गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में अभियुक्त/वारण्टी राजेश गुप्ता पुत्र अमीर चन्द गुप्ता निवासी चोल्हनचक थाना हल्दी बलिया उम्र करीब 45 वर्ष को दबिश देकर वारण्टी उपरोक्त के घर से गिरफ्तार किया गया । वारण्टी के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।