गांव के तालाब में 36 वर्षीय युवक का मिला शव, मचा हड़कंप।

Spread the love

 

बलिया /हनुमानगंज: 36 वर्षीय युवक का शव पानी में उतराया हुआ मिला।युवक की पहचान गांव के जयप्रकाश राजभर पुत्र जवाहर राजभर के रूप में हुई। मृतक के स्वजन के अनुसार जयप्रकाश बुधवार की शाम को ही घर से कहीं गया था। देर रात तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई,नाते- रिश्तेदारों से भी पूछा गया लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह जब महिलाएं तालाब की तरफ गई तो तालाब में शव उतराया देखकर उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों को दी। गांव वाले पहुंचकर तालाब से शव निकाले तब उसकी पहचान हुई और इसकी सूचना थाना सुखपुरा को दी गई।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *