राष्ट्रीय लोक अदालत सुलह के आधार पर 55हजार नौ सौ नब्बे मामले हुए निस्तारित।

Spread the love

 

समझौता धनराशि उन्नीस करोड़ एक लाख उन्हतर हजार आठ सौ निन्यानब्बे रुपए कराए गए जमा।

            त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया

बलिया /शनिवार को दीवानी न्यायालय के प्रांगण में लगे राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर न्यायिक अधिकारियों ,राजस्व विभाग,पारिवारिक वादों एवं मोटर दुर्घटना,बैंक समेत अन्य को मिलाकर कुल 55हजार नौ सौ नब्बे(55990) वादों को निस्तारित कराकर कुल 19करोड़ एक लाख 69हजार आठ सौ निन्यानब्बे रुपए समझौता धनराशि जमा कराया गया। तथा मौके पर चौदह करोड़ , चौवन लाख सड़सठ हजार, ग्यारह रुपए मात्र वसूली की गई। जिसमें जिला जज अनिल कुमार झा, ए डी जे प्रथम पुनीत कुमार गुप्ता, विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट प्रथमकांत, विशेष न्यायाधीश (एस सी/एस टी एक्ट) प्रमोद कुमार गंगवार, ए डी जे फोर्थ सैफ अहमद,विशेष न्यायाधीश (ई.सी एक्ट) रामकृपाल ,अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत रामबेलास,सी जे एम शैलेष पांडेय,सिविल जज (सी डी) गार्गी शर्मा, ए सी के एम प्रथम नवनीत कश्यप, सिविल जज (सी डी)/एफ टी सी पंकज कुमार पांडे,सिविल जज(जू डी)रसड़ा अरुण पांडे, सिविल जज (जू डी) पूर्वी सृष्टि त्रिपाठी,न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय बैरिया

विशाल शर्मा,सिविल जज(जू डी) पश्चिमी स्निग्धा प्रधान, जे एम द्वितीय प्रियंका यादव,सिविल जज (जू डी)/एफ टी सी तृतीय विवास्वान प्रकाश, सिविल जज जू डी/एफ टी सी प्रथम सुरभि सिंह,न्यायालयधिकारी ग्राम न्यायालय बेल्थरा रोड उर्फी आजमी,न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय रसड़ा आशुतोष सिंह तथा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अश्वनी कुमार दूबे,अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कमलापति मोटर क्लेम के न्यायाधीश संजीव तिवारी भिन्न भिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *