बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा एवं प्रभारी निरीक्षक रसड़ा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रसड़ा पर वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने उसे तथा उसके परिवार के सदस्यों पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस हमले में उसके पुत्र ओमप्रकाश के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आई थीं।
इस संबंध में थाना रसड़ा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 13 मई 2026 को थाना रसड़ा पुलिस टीम के उपनिरीक्षक मय हमराह क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं देखभाल क्षेत्र में भ्रमणशील थे। तभी मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 153/26 धारा 191(2), 115(2), 333, 125, 118(1), 109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र सदानंद राजभर उर्फ सादा निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया, उम्र लगभग 33 वर्ष को प्रधानपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी —
1. उप निरीक्षक आकाश कुमार, थाना रसड़ा जनपद बलिया
2. कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार, थाना रसड़ा जनपद बलिया
3. कांस्टेबल श्याम नारायण चौधरी, थाना रसड़ा जनपद बलिया
4. रिक्रूट कांस्टेबल रवि शंकर गुप्ता, थाना रसड़ा जनपद बलिया