नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में स्व-गणना (Self Enumeration) जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

Spread the love

 

बलिया/ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश के क्रम में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर, बलिया में जनगणना कार्य के प्रथम चरण के अंतर्गत आचार्यों हेतु विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी जनगणना कार्य श्री मंदेश चौरसिया, एडीआईओएस बलिया आर. ए. यादव, लेखाकार सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय तथा श्री प्रवीण सिंह की उपस्थिति रही।
अपर जिलाधिकारी(वि 0/रा 0)अनिल कुमार ने बताया की जनगणना राष्ट्र निर्माण एवं विकास से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है, जिसके क्रम में जनगणना कार्य को सफल बनाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कोई भी व्यक्ति अपनी स्व गणना https://se.census.gov.in/ पर जाकर आवश्यक सूचनाओ को भर कर सकता है । स्व गणना करने की अंतिम तिथि 21 मई 2026 है । कार्यक्रम के दौरान जनगणना के प्रथम चरण “Self Enumeration (स्वगणना)” के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित आचार्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए जनगणना अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया एवं अपनी स्व गणना पूर्ण किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र त्रिपाठी जी ने आए हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *