बलिया /पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गड़वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले में 02 वांछित अभियुक्तों एवं 01 वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान एवं थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 को उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह मय हमराह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 128/2026, धारा 85, 80, 61(2) बीएनएस एवं 4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त कुकुरहाँ-हजौली पुलिया के पास मौजूद हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त राहुल कुमार साह पुत्र पुन्नीलाल साह, पुन्नीलाल साह पुत्र स्व. रामदेव तथा अभियुक्ता आरती देवी पत्नी पुन्नीलाल, निवासी ग्राम चिलकहर थाना गड़वार जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी शाम करीब 6:10 बजे की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों एवं अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 उदय प्रताप सिंह
कांस्टेबल रामअवतार पटेल
रि0 कांस्टेबल विवेक मिश्रा
महिला कांस्टेबल रेनू यादव
रि0 महिला कांस्टेबल कोमल पटेल