15 मई से चलेगा “केसीसी संतृप्तिकरण महा अभियान”, किसानों को मिलेगा जागरूकता और ऋण सुविधा का लाभ।

Spread the love

 

बलिया /किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले में 15 मई से 31 मई तक विकासखंड स्तर पर “केसीसी संतृप्तिकरण महा अभियान” चलाया जाएगा। यह जानकारी जिला अग्रणी प्रबंधक सुशील कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा इससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही पशुपालन एवं फसली ऋण खातों के नवीनीकरण पर भी विशेष जोर रहेगा। अभियान के अंतर्गत किसानों को समय से फसली ऋण चुकाने पर मिलने वाले ब्याज अनुदान की जानकारी देने के साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति भी जागरूक किया जाएगा, ताकि प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को सुरक्षा मिल सके।
जिला अग्रणी प्रबंधक ने बताया कि सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक किसान इस महाअभियान से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *