बलिया /जनपद बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना चितबड़ागांव पुलिस ने 6 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को पुरानी रंजिश को लेकर वादी के बेटे और भतीजे पर लाठी-डंडे एवं चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस मामले में थाना चितबड़ागांव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
15 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पीसीओ तिराहे के पास से 6 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल पुत्र बबलू, अनिल पुत्र मुख्तार, टाई पुत्र दउल, बऊल पुत्र लूटन, गोलू पुत्र किताबू और सलीम पुत्र भुल्लू निवासी मानपुर थाना चितबड़ागांव शामिल हैं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।