भैंस चराने के विवाद में महिला की मौत, गैर इरादतन हत्या के 05 आरोपी गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /थाना रसड़ा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे 5 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई थी। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने गाली-गलौज, मारपीट, छेड़छाड़ तथा अश्लील हरकत की। इस दौरान हुई मारपीट में वादिनी की सास गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई।
मामले में थाना रसड़ा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में 15 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मन्दा मोड़ क्षेत्र से 5 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं—
1. रामप्रीत राम पुत्र स्व. शिवधारी
2. सत्येन्द्र उर्फ गोलू पुत्र रामप्रीत राम
3. गजेन्द्र कुमार पुत्र रामप्रीत राम
4. सुन्दरम कुमार पुत्र उमेश राम
5. सत्यराज उर्फ गोल्डी पुत्र कमलदेव राम
सभी आरोपी कैथीकला थाना रसड़ा जनपद बलिया के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *