बलिया: गो-तस्करी मामले में वांछित अभियु9क्त गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद।

Spread the love

 

बलिया /के थाना रसड़ा पुलिस को गो-तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2026 को थाना रसड़ा पुलिस द्वारा एक अल्टो कार संख्या UP65AS7533 से दो गोवंश एवं दो बड़े आकार के चाकू बरामद किए गए थे। हालांकि उस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में थाना रसड़ा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में 15 मई 2026 को थाना रसड़ा पुलिस टीम के उपनिरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया मय हमराह क्षेत्र में तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मौजूद थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मु0अ0सं0 94/2026 धारा 61(2) बीएनएस, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त सुहेल नट उर्फ सुहेल खान पुत्र मनीर उर्फ मुनीर उर्फ लंगड़ निवासी नराक्ष चिंतामनपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया को टेढ़ी पुलिया सिलहटा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उपनिरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया, प्रभारी चौकी पकवाइनार थाना रसड़ा
कांस्टेबल रावेन्द्र सिंह
कांस्टेबल विरेन्द्र पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *