बलिया यूनियन बैंक के सामने से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार।

Spread the love

रणजीत सिंह पत्रकार-

       आखार बलिया

दुबहर/बलिया /क्षेत्र के छोटका दुबहर निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र राजनाथ सिंह की सुपर स्प्लेंडर बाइक शुक्रवार दोपहर बलिया स्थित यूनियन बैंक के सामने से चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार उपेंद्र सिंह किसी आवश्यक कार्य से यूनियन बैंक, बलिया गए थे। उन्होंने बैंक के बाहर अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक संख्या UP 60 AP 4762 खड़ी की और बैंक के अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह अपना काम समाप्त कर बाहर निकले तो बाइक वहां से गायब थी।

बाइक चोरी होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान कैमरे में कुछ संदिग्ध युवक मास्टर चाबी की मदद से बाइक ले जाते दिखाई दिए।

इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर लिखित सूचना दी और पुलिस अधिकारियों से बाइक बरामद करने की मांग की। उपेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक ही उनके आने-जाने का मुख्य साधन थी, जिसके चोरी हो जाने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *