बलिया: 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार, लूट के सामान व तमंचा बरामद।

Spread the love

 

बलिया /जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बैरिया पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट/डकैती के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का सामान तथा अवैध तमंचा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना बैरिया में दर्ज मुकदमा संख्या 53/26 धारा 310(2)/317(2)/3(5) बीएनएस से संबंधित 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त सूरज यादव पुत्र विजेन्द्र यादव निवासी सुकरौली थाना दोकटी जनपद बलिया को 15 मई 2026 की रात करीब 10:45 बजे निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों शनि राम, शिवम यादव, सचिन शाह, राघव और अंकित के साथ मिलकर 08/09 फरवरी 2026 की रात मुंज का डेरा स्थित मोतीलाल गोंड के घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के दौरान बोलेरो वाहन एनएच पर खड़ा किया गया था।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से लूट में शामिल पीली धातु की एक थाली, एक लोटा और एक गिलास बरामद किया। अभियुक्त ने बताया कि यह सामान उसे लूट के हिस्से में मिला था और वह इसे बेचने जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अजय साहनी, उपनिरीक्षक अवनीश त्रिपाठी सहित थाना बैरिया और स्वाट टीम के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *