बनारस रेलवे स्टेशन पर लगा हाई ब्लड प्रेशर जांच शिविर, यात्रियों और कर्मचारियों को दी गई अहम स्वास्थ्य सलाह।

Spread the love

बलिया /वाराणसी, 17 मई 2026। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर बनारस रेलवे स्टेशन पर हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय टीम द्वारा वाराणसी के Apex Hospital के सहयोग से आयोजित किया गया।

यह स्वास्थ्य शिविर बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-08 स्थित कॉनकोर्स क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चला। शिविर के दौरान रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों के रक्तचाप की जांच कर उन्हें उच्च रक्तचाप से बचाव, नियंत्रण और समय पर उपचार को लेकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में स्टेशन पर कार्यरत 20 संविदा कर्मचारियों और 40 रेल यात्रियों सहित कुल 60 लोगों का ब्लड प्रेशर परीक्षण किया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।

रेलवे चिकित्सालय टीम ने बताया कि अनियमित खानपान, तनाव और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण उच्च रक्तचाप तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए समय-समय पर जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *