बलिया में चला बुलडोजर अभियान: जगरनाथ मूर्ति चौराहे से दुबहर रिंग बंधा मार्ग तक हटाया गया अतिक्रमण,

Spread the love

 

तीन दिन की चेतावनी, नहीं हटाया कब्जा तो फिर चलेगा अभियान — सिटी मजिस्ट्रेट

बलिया। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए शनिवार को प्रशासन ने जगरनाथ मूर्ति चौराहे से दुबहर रिंग बंधा मार्ग तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों, अस्थायी दुकानों और अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि सड़क पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बन रही थी, जिसके चलते प्रशासन को यह कार्रवाई करनी पड़ी।

सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क अथवा सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले लोग तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें। यदि तय समय सीमा के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन दोबारा अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करेगा।

अभियान के दौरान पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *