त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया /लखनऊ जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं के पुरातन चेंबर पर बुलडोजर चलाने एवं अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाने जैसे सरकारी पिलों के कुकृत्व की चिंगारी बलिया के अधिवक्ताओं तक पहुंचते ही सभी संगठन के अधिवक्ता समुदाय जजी कैंपस में मीटिंग करने के उपरांत सरकार के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे एवं प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को अपना ज्ञापन /मांग पत्र सौंपी।
अपने सम्बोधन में अध्यक्ष क्रिमिनल बार देवेंद्र मिश्रा में लाठी चार्ज के विरोध में सरकार एवं सरकार के पुलिसिया तंत्र को चेतावनी देते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरीके से अंधी व बहरी सरकार हो गई है इसे यह भी नहीं दिख रहा है कि यह राजतंत्र या लोक तंत्र अधिवक्ताओं के चेंबर पर बुलडोजर चलाना एवं लाठी चार्ज कराना लोक तंत्र के लिए बेहद खतरनाक व निंदनीय है।

यदि सुधार नहीं आएगा तो अधिवक्ता आपके पुलिसिया बर्बता का जबाव देना अच्छी तरीके से जानते है साथ ही कहा कि नेताओं के अवैध कब्जा यदि दम है तो हटा कर दिखा दो। और
जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपने वाले अधिवक्ताओं में अध्यक्ष क्रिमिनल बार एसोसिएशन देवेंद्र कुमार मिश्रा महासचिव भूपेंद्र कुमार सिंह,अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन जितेंद्र बहादुर सिंह महासचिव सतेंद्र बहादुर सिंह के साथ ही शैलेष कुमार सिंह,पप्पू सिंह,मनोज राय हंस, अशोक कुमार वर्मा,अखिलेश कुमार सिंह रणजीत प्रकाश त्रिपाठी, पीयूष कुमार सिंह, ओंकार सिंह,शेषनाथ तिवारी, राधेश्याम पांडे ,प्रदीप कुमार सिंह,कौशिक,ज्योति लाल श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता उर्फ सुदामा,गौतम चौधरी,आदि अधिवक्ता गण शामिल रहे। इस आशय की प्रति से जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा को जानकारी दी गई।