बलिया। जनपद के थाना गड़वार पुलिस ने दुष्कर्म एव पास्को एक्ट से जुड़े मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान के पर्यवेक्षण में थाना गड़वार पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 अनिल कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मु0अ0सं0 103/2026 धारा 65(2) बीएनएस व धारा पास्को एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र विजय शंकर प्रसाद निवासी ग्राम भदपा थाना गड़वार जनपद बलिया को गड़वार-पियरिया मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास से सुबह करीब 9:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल श्रवण कुमार तथा कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।