BALLIA BREAKING: 22 मई को होगी ‘दृष्टि’ समिति की बड़ी बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे पम्पू भैया।

Spread the love

 

बलिया। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (दृष्टि) की वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम त्रैमासिक बैठक अब 22 मई 2026, शुक्रवार को आयोजित होगी। यह बैठक अपराह्न 1 बजे विकास भवन सभागार, बलिया में समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद सदसय रविशंकर सिंह ‘पम्पू भैया’ की अध्यक्षता में संपन्न होगी।

पहले यह बैठक 22 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी। बाद में समिति अध्यक्ष द्वारा पत्र जारी कर नई तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया गया, जिसके बाद अब 22 मई की तिथि तय की गई है।

बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों, निर्माण योजनाओं, जनहित परियोजनाओं तथा विभागीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्यों की स्थिति पर जवाब-तलब भी किया जा सकता है। जिले के विकास कार्यों को गति देने और लंबित योजनाओं पर फोकस को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *