BALLIA BREAKING: बकरीद पर प्रशासन सख्त! सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक, शिफ्टवार होगी अदा।

Spread the love

 

बलिया। आगामी बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शनिवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में डीएम ने साफ निर्देश दिए कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए। सभी एसडीएम, सीओ, ईओ और बीडीओ को कुर्बानी स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि मस्जिदों में भीड़ अधिक होती है तो शिफ्टवार नमाज कराई जाए, लेकिन किसी भी स्थिति में सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। उन्होंने ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए।

डीएम ने सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा कोई नई परंपरा शुरू न करें।

बैठक में एसपी ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *