BALLIA BREAKING: जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू, अब हर घर पहुंचेगी टीम! 33 सवालों के जवाब के साथ मकानों पर लगेगा यूनिक नंबर।

Spread the love

 

बलिया ।जनपद बलिया में जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य 22 मई से शुरू हो गया है। प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
जनपद में कुल 8,050 प्रगणक एवं सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं, जो 7,005 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। जनगणना टीम प्रत्येक परिवार से सरकार द्वारा निर्धारित 33 प्रश्नों के संबंध में जानकारी जुटाएगी तथा हर मकान पर जनगणना मकान नंबर भी अंकित करेगी।
अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं जिला जनगणना अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके आंकड़ों के आधार पर राज्य और केंद्र सरकार भविष्य की विकास योजनाएं तैयार करती हैं।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि घर आने वाले प्रगणकों का पूरा सहयोग करें और इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *