बलिया /वाराणसी मंडल द्वारा यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 7 जून से 10 जून 2026 तक कई विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है। इन ट्रेनों के जरिए आजमगढ़, बलिया और गोरखपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 जून को ट्रेन संख्या 05134 आजमगढ़ से शाम 7:30 बजे चलकर रात 10:00 बजे बलिया पहुंचेगी, जबकि ट्रेन संख्या 05133 बलिया से रात 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन 1:15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।
इसके अलावा 8, 9 और 10 जून को भी आजमगढ़-बलिया (05136, 05134), बलिया-आजमगढ़ (05135, 05133), आजमगढ़-गोरखपुर (05139) तथा गोरखपुर-आजमगढ़ (05140) विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
इन ट्रेनों का ठहराव सठियांव, मुहम्मदाबाद, खुरहट, मऊ जंक्शन, इंदारा जंक्शन, रतनपुरा, चिलकहर, फेफना जंक्शन, बेल्थरारोड, लार रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर और चौरीचौरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रहेगा।
रेलवे के अनुसार प्रत्येक विशेष ट्रेन में लगभग 2000 यात्रियों के यात्रा करने की क्षमता होगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ कम होगी।