11 जून को बलिया पहुंचेंगे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष! नगर निकायों की होगी बड़ी समीक्षा बैठक।

Spread the love

 

बलिया में सफाई व्यवस्था पर मंथन! आयोग के उपाध्यक्ष लेंगे अधिकारियों की क्लास, नगर निकायों की होगी समीक्षा

बलिया /उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष श्री लालबाबू प्रसाद 11 जून 2026 को जनपद बलिया के भ्रमण पर आ रहे हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12 बजे बलिया पहुंचेंगे और नगर पालिका परिषद बलिया का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक सर्किट हाउस में नगर पालिका परिषद बलिया तथा जनपद की विभिन्न नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में रसड़ा, बेल्थरारोड, बैरिया, सिकंदरपुर, बांसडीह, चितबड़ागांव, रेवती, मनियर, नगरा और सहतवार सहित अन्य निकायों की सफाई व्यवस्था एवं संबंधित कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में शाम 4 बजे से 5 बजे तक पंचायत राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, सिंचाई विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपनिदेशक सदर तथा अपर जिला पंचायत राज अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को बैठक में समय से उपस्थित रहने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *