बलिया /लोकसभा अध्यक्ष Om Birla के 14 जून 2026 को बलिया आगमन का कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष दोपहर 12 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होंगे और अपराह्न 3 बजे बलिया के बांसडीह रोड स्थित बाबा बलखंडी नाथ मंदिर, डिउली पहुंचेंगे।
मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे शाम 4 बजे वापस रवाना होंगे। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा, चिकित्सा, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण तथा अन्य विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा अध्यक्ष के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।