बलिया /अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान तथा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 13 जून की रात उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ओमप्रकाश कश्यप उर्फ सेट्टी (38 वर्ष), निवासी सूर्यपुरा थाना सुखपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक पिपिया में रखी 20 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली नौसादर, यूरिया और फिटकरी बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 138/2026 के तहत आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका पुराना आपराधिक इतिहास सामने आया है।
“शराब माफिया गिरफ्तार!”
20 लीटर कच्ची शराब बरामद
सुखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।