बलिया /उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री (मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग) कृष्णा पासवान रविवार, 14 जून 2026 को बलिया दौरे पर रहेंगी। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार मंत्री का आगमन दोपहर 2 बजे लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह, बलिया में होगा, जहां वह पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद और समीक्षा बैठक करेंगी।
इसके बाद मंत्री 2:30 बजे अतिथि गृह से रवाना होकर बाबा बलखंडी नाथ धाम, टिड्डी-वासड़ीह रोड, बलिया पहुंचेंगी। यहां वह परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के तत्वावधान में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी।
मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। सुरक्षा, आवास, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यक्रम के अनुसार मंत्री का आगे का दौरा उनके निर्देशानुसार तय किया जाएगा