बलिया पुलिस को बड़ी सफलता: धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बस स्टैंड से दबोचा गया!

Spread the love

 

बलिया /पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हल्दी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी एवं थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार के नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना हल्दी में दर्ज मुकदमा संख्या 09/2025, धारा 318(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अंकित गिरी पुत्र राजेश गिरी निवासी सरौनी पूरब पट्टी, थाना केराकत, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, रविवार को उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पकवा इनार टैम्पू स्टैंड/बस स्टैंड के पास छापेमारी कर अभियुक्त को सुबह करीब 10:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *