2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी: बेसिक स्कूलों में 33 सार्वजनिक अवकाश, गर्मी की छुट्टियां 20 मई से 15 जून तक।

Spread the love

 

बलिया,प्रयागराज /उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 के लिए परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की अवकाश सूची जारी कर दी है। परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक कुल 33 सार्वजनिक अवकाश निर्धारित किए गए हैं।

अवकाश सूची में हजरत अली जयंती, मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, गणतंत्र दिवस, होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी, महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली, गुरु नानक जयंती, क्रिसमस डे सहित विभिन्न पर्व और महापुरुषों की जयंती शामिल हैं।

परिषद ने ग्रीष्मावकाश 20 मई से 15 जून 2026 तथा शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक घोषित किया है। आदेश में विद्यालयों के शिक्षण समय और स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा घोषित अवकाशों के पालन के भी निर्देश दिए गए हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवकाश सूची का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *